देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट, सुबह हल्का कोहरा छाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नरेला वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होना है। शहर में कल सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। अगले दो से तीन दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उसे ‘‘ठंडा दिन’’ माना जाता है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होने पर उसे ‘‘बेहद ठंडा’’ दिन माना जाता है।

दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड