देश की खबरें | दिल्ली : अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के आरोप में मेडिकल स्टोर का मालिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के मामले में एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जून बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के मामले में एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी यशवंत (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेडिकल स्टोर से कोडीन की 50 बोतलें, ट्रामाडोल के 3,660 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 2,950 गोलियां बरामद कीं।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को निलोठी एक्सटेंशन स्थित मेडिकल स्टोर पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि यशवंत ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी फर्म के पास दवा बेचने का लाइसेंस है, जो 18 अक्टूबर, 2027 तक वैध है। जब उससे दवा के भंडारण संबंधी रजिस्टर, खरीद-बिक्री संबंधी रिकॉर्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने कहा कि वह इस सब चीजों का रिकार्ड नहीं रखता है।

डीसीपी ने बताया कि उसके स्टोर की तलाशी लेने पर उन्हें अवैध नशीली दवाइयां मिली और उन्हें जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा