देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को छाया रह सकता है कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में दिन में ठंड और सुबह तथा रात के समय घने कोहरे का प्रकोप है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें मंगलवार सुबह एक से पांच घंटे की देरी से चलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 था।

समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत थी।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जनवरी में दिल्ली में पांच सर्द दिन रहे और पांच दिन शीत लहर की स्थितियां बनी रहीं जो बीते 13 साल में सबसे ज्यादा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी