देश की खबरें | दिल्ली: अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 13 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस