देश की खबरें | दिल्ली: कीर्ति नगर के एक होटल में फर्जी डकैती के आरोप में प्रबंधक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक होटल के प्रबंधक को तीन अन्य लोगों की मदद से अपने कार्यस्थल पर डकैती की साजिश रचने और लूटपाट करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक होटल के प्रबंधक को तीन अन्य लोगों की मदद से अपने कार्यस्थल पर डकैती की साजिश रचने और लूटपाट करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस डकैती के लिए उसने जिन तीन लोगों की मदद ली उसमें से दो नाबालिग हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जिसने शुरू में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक जुलाई को देर रात दो नकाबपोश लोग होटल देव प्लेस में घुसे, उसे चाकू दिखाकर धमकाया और करीब 83 हजार रुपये तथा एक मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उसका व्यवहार संदिग्ध पाया गया। उसने अपने फोन से सोशल मीडिया का डेटा डिलीट किया और पूछताछ करने पर अस्पष्ट जवाब दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल की स्थिति और काउंटर पर बड़ी मात्रा में नकदी को लेकर संदेह पैदा हुआ।

अधिकारी के अनुसार, प्रिंस ने कड़ी पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने दोस्त राम कुमार यादव के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी।

प्रिंस और यादव दोनों पूर्व में एक साथ जेल में थे, जहां उनकी एक दूसरे से मुलाकात हुई थी।

पुलिस ने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद भी दोनों संपर्क में रहे और रुपये कमाने की जल्दी में उन्होंने फर्जी डकैती का नाटक करने का फैसला किया।

अधिकारी ने बताया कि प्रिंस ने जानबूझकर कुछ दिनों तक काउंटर पर नकदी रखी और राम को इसकी जानकारी दी, जो चोरी की मोटरसाइकिल पर दो किशोरों के साथ वहां पहुंचा।

उन्होंने बताया कि एक किशोर ने बाहर इंतजार किया जबकि दूसरा किशोर राम के साथ होटल के अंदर गया।

अधिकारी ने आगे बताया कि उन्होंने लूट का नाटक किया जबकि प्रिंस ने पीड़ित होने का ढोंग किया और बाद में पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक किशोर होटल में काम करता था और उसे लूटे गए रुपयों का हिस्सा देने का वादा किया गया था।

पुलिस ने बताया कि चारों को पकड़ लिया गया है और उनके पास से 34,440 रुपये नकद, चोरी का एक मोबाइल फोन, एक चाकू और अपराध में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी