देश की खबरें | दिल्ली: कल्याण विहार में व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगा उत्पीड़न का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कल्याण विहार इलाके में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने आवास पर पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जनवरी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कल्याण विहार इलाके में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने आवास पर पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान व्यवसायी पुनीत खुराना के रूप में हुई है तथा उनके परिजन ने उनकी पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

उत्तर-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘खुराना के पिता त्रिलोक नाथ ने उनका मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान दिया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।’’

डीसीपी ने बताया कि घटना 31 दिसंबर को शाम करीब चार बजकर 18 मिनट की बताई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसने खुराना को बिस्तर पर बेहोश पाया और उनके गले में रस्सी का निशान था, जो फांसी लगाने का संकेत है।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट