देश की खबरें | दिल्ली : उपराज्यपाल ने आप विधायकों को राज्य सरकार के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अरविंद केजरीवाल सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, एक जून आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अरविंद केजरीवाल सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

'आप' के विधायकों ने उपराज्यपाल से दिल्ली में संवैधानिक शक्तियों के विभाजन में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की।

बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

'आप' नेता दिलीप पांडे ने कहा, "हमने उपराज्यपाल से अपील की कि उच्चतम न्यायालय के साथ-साथ संविधान ने दिल्ली में जिम्मेदारियों के विभाजन की कुछ सीमाओं का सीमांकन किया है... हमने उपराज्यपाल को नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली पुलिस की कमियों से भी अवगत कराया।’’

पांडे ने कहा कि केंद्र की एजेंसियों के कारण दिल्ली कानून-व्यवस्था की समस्या और कचरा प्रबंधन संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा "उपराज्यपाल ने हमें एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस को पटरी पर लाने का आश्वासन दिया है।"

'आप' विधायक संजीव झा ने कहा कि उपराज्यपाल ने प्रणाली के बारे में और जानने की इच्छा व्यक्त की क्योंकि वह यहां नए हैं।

उन्होंने कहा "हमने उन्हें बताया कि दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्र हैं और यदि आप इनमें से किसी भी क्षेत्र में जाएंगे तो देखेंगे कि निगम की सड़कें गड्ढों और कचरे से अटी पड़ी हैं।"

गौरतलब है कि दिन में आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया था कि सक्सेना ने 30 मई को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश जारी किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\