देश की खबरें | दिल्ली : इस साल अक्टूबर में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, और यह इस साल अक्टूबर में दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, और यह इस साल अक्टूबर में दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रात भर हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे तक गिरकर 68 प्रतिशत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 (सामान्य श्रेणी) था, जो रात आठ बजे बेहतर होकर 88 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें