देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा ने छह विशेष समितियों का गठन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को छह विशेष समितियों के गठन की घोषणा की, जो ट्रांसजेंडरों, वरिष्ठ नागरिकों आदि के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को छह विशेष समितियों के गठन की घोषणा की, जो ट्रांसजेंडरों, वरिष्ठ नागरिकों आदि के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे समितियों की कुल संख्या 35 हो गई है।
गुप्ता ने कहा कि इन विशेष समितियों का गठन उभरती चुनौतियों से निपटने में विधानसभा की उभरती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये समितियां न केवल संस्थागत तंत्र हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का साधन भी हैं।
बयान में कहा गया कि इनमें वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, शांति और सद्भाव तथा ट्रांसजेंडरों और दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित समितियां शामिल हैं।
इसमें कहा गया कि इन विशेष समितियों का गठन संस्थागत तंत्र को मजबूत करने तथा हाशिए पर पड़े और कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों की चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है।
गठन प्रक्रिया चार चरणों में हुई - पहले चरण में 11 समितियां गठित की गईं, दूसरे में सात, तीसरे में 11 तथा चौथे चरण में छह विशेष समितियां गठित की गईं।
ट्रांसजेंडर और दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण संबंधी विशेष समिति के अध्यक्ष करनैल सिंह हैं और इसमें डॉ. अनिल गोयल, हरीश खुराना, कैलाश गहलोत, कैलाश गंगवाल, मनोज कुमार शौकीन, प्रेम चौहान, शिखा रॉय और वीरेंद्र सिंह कादियान शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के वेतन और अन्य भत्तों पर गठित विशेष समिति के अध्यक्ष अभय कुमार वर्मा हैं। गजेंद्र सिंह यादव, पूनम शर्मा, राजकुमार चौहान, संजीव झा, सूर्य प्रकाश खत्री, तरविंदर सिंह मारवाह, विशेष रवि और चौधरी जुबैर अहमद इसके सदस्य हैं।
प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और विधायकों के साथ सरकारी अधिकारियों द्वारा अपमानजनक व्यवहार पर विशेष सदन समिति के अध्यक्ष संजय गोयल हैं। अनिल गोयल, अनिल झा, अनिल कुमार शर्मा, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, कुलवंत राणा, ओमप्रकाश शर्मा और सूर्य प्रकाश खत्री इसके सदस्यों के रूप में शामिल हैं।
दिल्ली नगर निगम पर गठित विशेष समिति का अध्यक्ष रविंदर सिंह नेगी को बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी इस समिति की सदस्य हैं। इसके साथ ही अजय दत्त, आले मोहम्मद इकबाल, अशोक गोयल, कुलवंत राणा, मनोज कुमार शौकीन, राजकुमार भाटिया और संदीप सहरावत भी इस समिति के सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)