देश की खबरें | दिल्ली: प्रदूषण संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए केजरीवाल ने शुरू किया ऐप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सरकार सभी को इस अभियान में शामिल करना चाहती है।

यह भी पढ़े | भारतीय सेना ने विकसित किया ‘Secure Application for Internet’ नामक मैसेजिंग एप्लिकेशन, रक्षा मंत्री ने की सराहना.

उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के बिना कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सकता।

केजरीवाल ने कहा कि लोग कूड़ा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल इत्यादि जैसी प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की तस्वीर खींचकर या उसका वीडियो बनाकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव पर बोले सचिन पायलट, चुनाव में घोषणा करना COVID-19 की मुफ्त वैक्सीन देंगे, मानसिक दिवालियापन दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि ऐप उस स्थान का पता लगाकर संबंधित विभाग को इसकी सूचना देगा ताकि समय रहते निवारण किया जा सके।

केजरीवाल ने कहा, “हमने हर प्रकार की शिकायत के लिए सख्त समयसीमा तय की है। शिकायत का निपटारा करने के बाद संबंधित विभागों को भी तस्वीर अपलोड करनी होगी।”

ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\