देश की खबरें | दिल्ली: कबड्डी खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली 27 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने और कथित अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह फरवरी भारत का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली 27 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने और कथित अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह द्वारका के बाबा हरिदास नगर थाने में कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और सोमवार को जांच में शामिल हुई।

पुलिस ने बताया कि खिलाड़ी का भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-164 के तहत अदालत के समक्ष बयान दर्ज किया गया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली के मुंडका के नजदीक हिरणकुदना में कबड्डी की तैयारी कर रही थी। वर्ष 2015 में उसके कोच ने बिना सहमति उसके साथ यौन संबंध बनाए।’’

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने कोच पर आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपी ने पुरस्कार राशि में से हिस्सा मांगा और इसके बाद उसने कोच के बैंक खाते में 43.5 लाख रुपये हस्तांतरित किए। कोच की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021 में शिकायतकर्ता का विवाह हुआ जिसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।’’

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, "जांच के दौरान, आज वह (खिलाड़ी) जांच में शामिल हुई और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में उसका बयान दर्ज किया गया। हमने फरार कोच को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\