देश की खबरें | दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम कार्यालय ने शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

नयी दिल्ली, 28 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम कार्यालय ने शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में मंगलवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को गरज के साथ या बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।’’

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून से बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि मानसून दिल्ली से कुछ ही दिन दूर है और पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी की हवा की गुणवत्ता मंगलवार को बह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर 126 दर्ज की गई, जो मध्यम श्रेणी में आती है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी