देश की खबरें | शीत लहर की चपेट में दिल्ली, 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान किया और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान किया और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 2018 के बाद से इस तारीख का सबसे कम तापमान रहा। 12 जनवरी, 2017 को राजधानी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि दिन के वक्त सापेक्ष आर्द्रता 45 से 100 प्रतिशत के बीच रही।

आईएमडी ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता शून्य थी।

भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से एक से छह घंटे देरी से पहुंची।

आईएमडी ने शनिवार की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घने कोहरे की संभावना जताई है वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 19 और पांच डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी