देश की खबरें | दिल्ली: पत्नी के साथ घरेलू विवाद में हस्तक्षेप करने पर पति ने की पड़ोसी की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी उत्तरी दिल्ली में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर बाहरी उत्तरी दिल्ली में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति (पति) का पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था, जिसमें पड़ोसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों के बीच यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब धीरज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पड़ोसी रण सिंह इसे नजरअंदाज नहीं कर पाया। इसके बाद उसने मामले में हस्तक्षेप किया और वह धीरज से भिड़ गया। सिंह ने धीरज के इस बर्ताव पर आपत्ति जताई।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच हुई झड़प जल्द ही हिंसक हो गई। जिसके बाद धीरज ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से रण सिंह के सिर पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले के कारण सिंह पहली मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों पर खून के धब्बे भी मिले।

पुलिस ने बताया कि रण सिंह को उसके परिजन बीजेआरएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज