देश की खबरें | दिल्ली : पति ने पत्नी का चेहरा फर्श से टकराकर की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को कथित तौर पर घूंसा मारने के बाद उसका चेहरा लगातार फर्श से टकराकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को कथित तौर पर घूंसा मारने के बाद उसका चेहरा लगातार फर्श से टकराकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान झारखंड की रहने वाली गुड़िया देवी (32) के रूप में हुई है। देवी और उनके पति जन्म जय सिंह (35) हरियाणा के अंबाला में रहते थे।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को दंपत्ति अपनी बेटी को लेने के लिए यहां बुद्धपुर में जयसिंह के भाई के घर पहुंचे थे, जो पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रह रही थी।

अंबाला में एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले सिंह उसी दिन लौटना चाहते थे। जबकि उनकी पत्नी ने रात में रुककर अगले दिन वापसी पर जोर दिया।

पुलिस ने कहा कि इससे दंपति के बीच हाथापाई शुरू हो गई और गुस्से में सिंह ने देवी को घूंसा मारा और कई बार उनके चहेरे को फर्श से टकराया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा, ''जब हम उनके घर पहुंचे, तो हमने पाया कि महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।''

यादव ने बताया कि उसके चेहरे पर कई चोटें पाई गईं। आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\