देश की खबरें | दिल्ली: रोहिणी के पास बेघर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि रोहिणी के अमन विहार इलाके में कुछ लोगों ने 30-वर्षीय एक बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि रोहिणी के अमन विहार इलाके में कुछ लोगों ने 30-वर्षीय एक बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बाहरी दिल्ली के करण विहार इलाके में सुबह चार बजे हुई।

पीड़ित संदीप ऊर्फ ​​भूरा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था।

पुलिस के बयान के अनुसार, संदीप तड़के चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इसमें कहा गया है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौत के सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103/3(5) (एक समूह द्वारा हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\