दिल्ली उच्च न्यायालय वैवाहिक विवाद, बाल संरक्षण और फौजदारी मामलों की अपील पर सुनवाई करेगा

न्यायालय कुछ श्रेणी के उन मामलों पर भी सुनवाई करेगा जिनमें सुनवाई अंतिम दौर में है।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस की वजह से स्थगित सामान्य कार्यवाही के दौरान घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण और फौजदारी अपील पर भी सुनवाई करने का फैसला रविवार को किया।

न्यायालय कुछ श्रेणी के उन मामलों पर भी सुनवाई करेगा जिनमें सुनवाई अंतिम दौर में है।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय की कार्यवाही कोविड-19 महामारी की वजह से मध्य मार्च से स्थगित है और मौजूदा समय में अदालत केवल जरूरी मामलों की ही सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कर रही है।

रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक उच्च न्यायालय अब ‘‘ घरेलू हिंसा कानून के तहत महिला की रक्षा करने, गुजारा भत्ता, मुलाकात और बाल संरक्षण सहित वैवाहिक विवाद, बेदखली संबंधी, सभी तरह के फौजदारी मामलों में अपील और उन मामलों में जिनमें आरोपी हिरासत में हैं, से जुड़े मामलों में भी सुनवाई करेगी।’’

कार्यालय आदेश के मुताबिक अदालत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के फैसले की अपील जिसमें व्यक्ति की मौत हुई या स्थायी रूप से दिव्यांग हुआ है, मध्यस्थता और सुलह अधिनियम से जुड़े मामले, मध्यस्थों के जरिये समझौता होने पर आपराधिक मामले को रद्द करने से जुड़े मामलों की भी सुनवाई करेगी।

आदेश के मुताबिक, ‘‘ उपरोक्त ऐसे मामलों को निपटाने के लिए इन स्थितियों में सुनवाई होगी, पहली ऐसे मामले जिनकी सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है, दूसरी पक्षकारों से कहा जाएगा कि वे बिंदुवार जवाब दाखिल करें जो पांच पन्नों से अधिक नहीं हो।’’

प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, अदालत ने गैर अतिमहत्वपूर्ण मामलों और सामान्य मामलों को भी ई-फाइलिंग के जरिये दाखिल करने की अनुमति दी है। हालांकि इन पर सुनवाई नियमित कार्यवाही शुरू होने के बाद होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट