देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति पूनम ए बाम्बा को दी विदाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति पूनम ए बाम्बा को विदाई दी। वह इस पद पर करीब 18 महीने रहने के बाद सेवानिवृत्त हुईं।
नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति पूनम ए बाम्बा को विदाई दी। वह इस पद पर करीब 18 महीने रहने के बाद सेवानिवृत्त हुईं।
न्यायमूर्ति बाम्बा को 28 मार्च, 2022 को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति बाम्बा ने कहा कि उनका कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण था।
न्यायमूर्ति बाम्बा ने कहा, ‘‘मुझे राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ के मशहूर संवाद याद हैं। ‘जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं।’ मैं कह सकती हूं कि उच्च न्यायालय में मेरा सफर छोटा रहा, लेकिन यह मेरे लिए बहुत अहम रहा।’’
न्यायमूर्ति बाम्बा के सेवानिवृत्त होने से उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 43 रह जाएगी जबकि स्वीकृत संख्या 60 है।
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एक सितंबर, 1961 को जन्मीं न्यायमूर्ति बाम्बा ने 1983 में एलएलबी की डिग्री ली और 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम किया।
वकालत के पेशे और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड में काम करने के बाद न्यायमूर्ति बाम्बा वर्ष 2002 में दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में शामिल हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)