COVID-19: दिल्ली में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, 5 अप्रैल के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले आए सामने

दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए और 265 रोगियों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए और 265 रोगियों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 4,524 मामले सामने आए और 340 रोगियों की मौत हुई थी.  संक्रमण की दर 8.42 प्रतिशत थी.  राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिन से कोविड-19 हालात में सुधार हो रहा है और संक्रमण के मामलों तथा इसकी दर में तेजी से गिरावट देखी जा रही है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। उस दिन 3,548 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए थे.बुलेटिन के अनुसार अस्पतालों में 24,305 बिस्तरों में से 9,906 खाली हैं. यह भी पढ़े: Corona Update: दिल्ली में 80,000 से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए

आंकड़ों के अनुसार राजधानी में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 50,863 है। इनमें से 31,197 घरों में पृथकवास में हैं. दिल्ली में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 14,02,873 हो गई है जबकि 22,111 रोगियों की मौत हो चुकी है.  स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 13.29 लाख संक्रमण से उबर चुके हैं या दिल्ली से बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Silver Rate Today, February 16, 2026: सोने के बीच चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के ताजा रेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\