देश की खबरें | दिल्ली में 2012 के बाद 2022 में सर्वाधिक 25 दिन भीषण गर्मी के रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस मौसम में अभी तक 25 दिन ऐसे रहे हैं, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। वर्ष 2012 के बाद से यह सर्वाधिक लंबी अवधि है, जब तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से यह बात सामने आई है।

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली में इस मौसम में अभी तक 25 दिन ऐसे रहे हैं, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। वर्ष 2012 के बाद से यह सर्वाधिक लंबी अवधि है, जब तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से यह बात सामने आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले शहर में 2012 में 30 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा था, जबकि 2010 में यह अवधि 35 दिन रही थी।

राजधानी दिल्ली में पिछले साल ऐसे छह दिन और 2020 में ऐसे तीन दिन थे। इससे पहले, 1997 में मात्र दो दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2019 में 16 दिन, 2018 में 19 दिन, 2017 एवं 2016 में 15 दिन, 2015 में 18 दिन, 2014 में 15 दिन और 2013 में 17 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जबकि 1953, 1954 और 1971 में ऐसा एक भी दिन नहीं रहा था।

देश में इस बार गर्मियों का आगमन जल्दी हुआ और कम बारिश एवं कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के बीच मार्च तथा अप्रैल में भीषण गर्मी ने देश के कुछ हिस्सों को झुलसा दिया।

दिल्ली में इस साल का अप्रैल महीना 1951 के बाद का सबसे गर्म अप्रैल महीना रहा, जिस दौरान औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\