देश की खबरें | दिल्ली अतिथि गृह हत्याकांड की आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक अतिथि गृह में कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक अतिथि गृह में कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। उसके अंजलि, निक्की और निकिता सहित कई उपनाम हैं।

पुलिस के अनुसार, मयूर विहार निवासी दीपक सेठी (53) पिछले सप्ताह बलजीत लॉज में अपने कमरे में मृत पाया गया था, उसके मुंह के पास झाग था।

उन्होंने बताया कि उसके शव के पास से एक हस्तलिखित पत्र भी मिला था।

पुलिस के मुताबिक, सेठी 30 मार्च को रात 8.50 बजे अतिथि गृह में पहुंचे थे। उनके साथ एक महिला भी थी, जो आधी रात के करीब अतिथि गृह से चली गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के संपर्क विवरण का विश्लेषण किया और उन्हें मुख्य संदिग्ध के नंबर सहित कुछ अन्य संदिग्ध नंबर भी मिले। उन्होंने बताया कि यह नंबर (मुख्य संदिग्ध का) फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 20 मार्च को जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च को संतगढ़ इलाके के एक स्थान से भी नंबर को रिचार्ज किया गया था। पुलिस ने उस स्थान पर पहुंचने के बाद पाया कि नाइजीरियाई नागरिक चिडे ने उसे रिचार्ज किया था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिडे ने खुलासा किया कि यह नंबर उसकी लिव-इन पार्टनर मधुमिता की दोस्त निक्की उर्फ ​​निकिता का है। बाद में, पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपित उषा 2022 में पानीपत में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थी। जेल में उसकी मधुमिता से दोस्ती हो गई और वह संतगढ़ में साथ रहने लगी।

पुलिस ने बताया कि सेठी को जानने वाली मधुमिता ने उसे उषा से मिलवाया।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च को मधुमिता और उषा की मुलाकात सेठी से कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। सेठी फिर उषा को बलजीत लॉज ले गया।

पुलिस ने बताया कि उषा ने सेठी को नशा देकर उसका सामान चुराने की योजना बनाई थी। आधी रात के आसपास, सेठी के बेहोश होने के बाद उषा ने कथित तौर पर उसका सामान चुरा लिया और मधुमिता के साथ भाग गई, जो अतिथि गृह के बाहर कैब में उसका इंतजार कर रही थी।

पुलिस ने उषा के पास से होटल से लिया गया एक बैग, सेठी की सोने की अंगूठी, उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट