देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने केन्द्र से फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने केंद्र से फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे अंतरराष्ट्रीय टीकों को मंजूरी देने का मंगलवार को अनुरोध किया ताकि देश को कोविड​​-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सके।

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली सरकार ने केंद्र से फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे अंतरराष्ट्रीय टीकों को मंजूरी देने का मंगलवार को अनुरोध किया ताकि देश को कोविड​​-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सके।

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने दैनिक टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कहा, ‘‘हम केंद्र से फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को जल्द से जल्द मंजूरी देने और इसे भारतीय जनता के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हैं। भारत में जितनी तेजी से टीकाकरण होगा, उतनी ही जल्दी यह कोविड से सुरक्षित होगा।’’

केंद्र की मंगलवार की इस घोषणा का उल्लेख करते हुए कि राज्य सरकारें 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक श्रेणी में टीकों की बची खुराक का उपयोग कर सकती हैं, आतिशी ने कहा कि यह एक अनुरोध था जो दिल्ली सरकार ने पहले कई बार किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने केंद्र से बार-बार पूछा है कि क्या 45 साल से अधिक आयु श्रेणी के टीकों की बची हुई खुराकों का उपयोग 18-44 श्रेणी के लिए किया जा सकता है, क्योंकि 45 वर्ष से अधिक समूह के लिए टीकाकरण दर घट रही है।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘केंद्र ने बार-बार इनकार किया और कहा कि राज्यों को 18-44 श्रेणी के लिए टीके की खुराक सीधे कंपनियों से खरीदने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, आखिरकार केंद्र ने सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक दिन बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, और स्पष्ट किया है कि हम 18-44 आयु श्रेणी के लिए 45 वर्ष से अधिक की श्रेणी वाले टीकों का उपयोग कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\