दिल्ली सरकार जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए सांसदों, विधायकों को देगी 2,000 खाद्य कूपन : केजरीवाल

ऑनलाइन तरीके से मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार बुधवार से मीडियाकमियों के लिए कोरोना वायरस जांच की शुरुआत करेगी ।

जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार लॉकडाउन के मद्देनजर शहर में सभी विधायकों और सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए प्रत्येक को दो-दो हजार खाद्य कूपन देगी ।

ऑनलाइन तरीके से मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार बुधवार से मीडियाकमियों के लिए कोरोना वायरस जांच की शुरुआत करेगी ।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने एक सेंटर बनाया है। सभी मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को इस बारे में अवगत कराया जाएगा। जो मीडियाकर्मी जांच कराना चाहते हैं वो कल से इस सेंटर में जांच करा पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देगी।

केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण से 47 लोगों की मौत के साथ अभी दिल्ली में वर्तमान में कोरोना वायरस के 1603 मामले हैं । उन्होंने कहा कि 83 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो किसी और बीमारी से भी ग्रस्त थे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार 60 नई एंबुलेंस खरीदेगी और इसके लिए आदेश जारी किया जा चुका है ।

उन्होंने कहा कि सोमवार को लिए गए 1,397 नमूनों में 78 में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

सोमवार को संक्रमण के 78 नए मामले और दो लोगों की मौत के साथ कोरोना वायरस के कुल 2,081 मामले हो गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\