देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने 618 कर्मचारियों को पदोन्नत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली अधीनस्थ सेवा (डीएसएस) और स्टेनो कैडर के 618 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली अधीनस्थ सेवा (डीएसएस) और स्टेनो कैडर के 618 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि 28 जून से प्रभावी होने वाली पदोन्नतियों की घोषणा नियमों में ढील देने के बाद की गई है।

पदोन्नत कर्मचारियों में 404 ग्रेड (2) डीएसएस (ग्रुप बी गैर राजपत्रित) अधिकारी, 37 निजी सहायक (ग्रुप बी गैर राजपत्रित) अधिकारी और 157 स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (ग्रुप सी गैर राजपत्रित) अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेड 2 डीएसएस (ग्रुप-बी गैर राजपत्रित) अधिकारियों को ग्रेड-1 डीएसएस (ग्रुप-बी राजपत्रित) अधिकारियों के पदों पर पदोन्नत किया गया है, जबकि पीए को निजी सचिव (ग्रुप-बी राजपत्रित) के पदों पर पदोन्नत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेनोग्राफरों को पीए (ग्रुप-बी गैर राजपत्रित) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासनिक बाधाओं को दूर करके दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी जा सकती है।

नियमों के अनुसार, 618 अधिकारी एक जनवरी 2026 को पदोन्नति के लिए पात्र थे, लेकिन पहले छूट देने की मांग कर रहे उपराज्यपाल ने सेवा विभाग के सेवा की न्यूनतम अनिवार्य अवधि में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इस मामले को संघ लोक सेवा आयोग के समक्ष उठाने की मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू