देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने 75 ‘सीएम श्री’ विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने 75 ‘सीएम श्री’ विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। एक आधिकारिक परिपत्र से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली सरकार ने 75 ‘सीएम श्री’ विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। एक आधिकारिक परिपत्र से यह जानकारी मिली।

‘सीएम श्री’ स्कूल एक साल के भीतर शुरू होने वाले हैं।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक विशेष ‘इंटरफेस’ प्रक्रिया के माध्यम से इन विद्यालयों में स्थानांतरण के लिए मौजूदा सरकारी स्कूल के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

परिपत्र के अनुसार, स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) और विभिन्न शिक्षण भूमिकाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘इच्छुक शिक्षकों को नौ जून को रात 11 बजकर 59 मिनट तक ई-मेल के माध्यम से अपने आवेदन जमा करने होंगे। आवेदकों के पास सेवानिवृत्ति तक कम से कम पांच साल शेष होने चाहिए।’’

परिपत्र में कहा गया है कि ‘इंटरफेस’ सत्र पीआरटी एवं टीजीटी के लिए 11 जून को और पीजीटी एवं अन्य शिक्षकों के लिए 12 जून को आयोजित किए जाएंगे। सत्र हर दिन सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि इन स्कूल में से 12 विद्यालयों का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा, जबकि शेष 63 मौजूदा सरकारी भवनों में स्थापित किए जाएंगे, जिनका ‘सीएम श्री’ संस्थानों के उन्नत मानकों के अनुरूप पुनर्निर्माण किया जाएगा।

‘सीएम श्री’ स्कूल पहल की घोषणा दिल्ली सरकार के बजट 2025-26 के दौरान की गई थी, जिसमें इन स्कूलों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

केंद्र सरकार के ‘पीएम श्री’ स्कूलों की तर्ज पर बनाए गए ‘सीएम श्री’ स्कूलों का लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 को लागू करना है।

यह पहल स्मार्ट क्लासरूम, कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित शिक्षण उपकरण और डेटा साइंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रमों सहित आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करने पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट