दिल्ली सरकार ने अपने विभागों को गैर-कर राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया

दिल्ली सरकार ने अपने विभागों को उपयोगकर्ता शुल्क में संशोधन और बकाया ऋणों की समीक्षा करके गैर-कर राजस्व बढ़ाने और इस संबंध में 25 नवंबर तक कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया है.

नयी दिल्ली, 13 नवंबर : दिल्ली सरकार ने अपने विभागों को उपयोगकर्ता शुल्क में संशोधन और बकाया ऋणों की समीक्षा करके गैर-कर राजस्व बढ़ाने और इस संबंध में 25 नवंबर तक कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया है. वित्त विभाग ने एक परिपत्र जारी करके यह निर्देश दिया.

ऋण पर लगने वाला ब्याज, निवेश से लाभ या लाभांश और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए उपयोगकर्ताओं से लिया जाने वाला शुल्क गैर-कर राजस्व के प्रमुख घटक हैं. परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 संकट ने कर और गैर-कर संग्रह दोनों को प्रभावित किया है और ऐसे में, गैर-कर राजस्व को बढ़ाने की आवश्यकता बढ़ गई है, जिसकी 2019-20 और 2020-21 में राज्य के कुल राजस्व संग्रह में क्रमश: 2.7 प्रतिशत और 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो के 65 स्टेशन से खरीदे जा सकेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए अनुरोध किया जाता है कि आपके विभाग संबंधी गैर-कर राजस्व में वृद्धि के लिए एक कार्य योजना बनाकर 25 नवंबर तक इस विभाग को भेजी जाए.’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड