देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानों का ब्यौरा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आबकारी विभाग ने विधानसभा क्षेत्रों और यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सरकारी एजेंसियों और निजी लाइसेंसधारकों से शराब की दुकानों का ब्यौरा मांगा है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दिल्ली आबकारी विभाग ने विधानसभा क्षेत्रों और यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सरकारी एजेंसियों और निजी लाइसेंसधारकों से शराब की दुकानों का ब्यौरा मांगा है।

उपायुक्त संजीव कुमार ने बुधवार को जारी पत्र में सभी निजी लाइसेंसधारकों के साथ ही सरकारी शराब की दुकानों से शुक्रवार तक ब्यौरा सौंपने के लिए कहा है।

पत्र में कहा गया है कि निजी दुकान के लाइसेंसधारकों द्वारा निर्देश का अनुपालन नहीं करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 850 शराब की दुकानें हैं जिन्हें सरकारी एजेंसियों के साथ ही निजी तौर पर चलाई जाती हैं।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब करीब एक महीने पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा गठित आबकारी समिति ने शराब के खुदरा व्यवसाय में दिल्ली सरकार की मौजूदगी कम से कम करने और निजी भागीदारी बढ़ाने के सुझाव दिए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि महानगर में दिल्ली सरकार करीब 60 फीसदी शराब की खुदरा दुकानें चलाती है जबकि शेष दुकानें निजी स्तर पर चलाई जाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\