देश की खबरें | दिल्ली : पुष्प विहार में मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पुष्प विहार के पास कुख्यात गोगी गिरोह के 27 वर्षीय के एक कथित सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त दिल्ली के पुष्प विहार के पास कुख्यात गोगी गिरोह के 27 वर्षीय के एक कथित सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप के रूप में की गई है जो हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। वह हत्या का प्रयास, लूट और जबरन वसूली समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में संलिप्त था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप के पुष्प विहार आने की खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को एक जाल बिछाया और उसे मोटरसाइकिल पर आता देख रुकने के लिए कहा।

विशेष पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) एच. जी. एस. धालीवाल ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजर अंदाज किया और भागने की कोशिश की, इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान संदीप के दाएं पैर में चोट लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि आरोपी के पास से अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल और दो कारतूस जब्त की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदीप बहुत ही कम समय में गिरोह के अन्य सदस्यों से आगे निकल गया और गोगी गिरोह का अहम गुर्गा बन गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड