देश की खबरें | दिल्ली: घरों से चोरी में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल करने वाली लड़की गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल कर बंद घरों में चोरी के आरोप में कॉल सेंटर की पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50 'मास्टर की' का इस्तेमाल कर बंद घरों में चोरी के आरोप में कॉल सेंटर की पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की मूल निवासी आरोपी जोयनीला तोंगसिन अनल (23) अक्टूबर 2024 में दिल्ली आई थी और मुनिरका में रहते हुए उसने एक कॉल सेंटर में नौकरी की थी।

अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और कथित तौर पर किशनगढ़ तथा सफदरजंग एन्क्लेव जैसे आस-पास के इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि दरवाजों में लगे ताले को खोलने के लिए वह चाबियों के एक गुच्छे का इस्तेमाल करती थी। ताला खोलने में सफल रहने के बाद चुपके से घरों में घुसकर कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी।

इस महीने की शुरुआत में किशनगढ़ थाने और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज किए जाने के बाद ये मामला प्रकाश में आया।

गोयल के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरका स्थित उसके घर से लैपटॉप, एलईडी टीवी और कैमरे से जुड़े सामान चोरी हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसके घर से कान में पहनने वाली सोने और हीरे की बालियां, एक हेडफोन, जूते और 1,300 रुपये नकदी चोरी हो गई।

पुलिस ने 14 जून को जोयनीला को छतरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके घर से चोरी की कई चीजें बरामद की है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास मौजूद 50 चाबियां (मास्टर की) भी जब्त कर ली गई हैं, जिनका इस्तेमाल वह बंद घरों को खोलने के लिए करती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ