देश की खबरें | दिल्ली: ओडिशा की मानसिक रूप से बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सराय काले खां में मानसिक रूप से अस्वस्थ ओडिशा की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली पुलिस ने सराय काले खां में मानसिक रूप से अस्वस्थ ओडिशा की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर को कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार किया जा रहा है। वह अपने परिवार को बताए बिना नौ मई को दिल्ली आ गई थी जिसके बाद परिवार ने पुरी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, उन्हें 11 अक्टूबर को सराय काले खां इलाके में एक महिला के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पीड़िता को बहुत बुरी स्थिति में पाया गया और उसे मेडिकल जांच तथा देखभाल के लिए एम्स के ‘ट्रॉमा सेंटर’ ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता ने वहां मौजूद चिकित्सक को बताया कि तीन व्यक्तियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है।’’

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक बयान के बाद पीड़िता अपने स्वास्थ्य संबंधी कारण से जांच में सहयोग नहीं कर सकी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कुल 10 टीम गठित की गईं और 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। आरोपियों की पहचान प्रभु महतो, प्रमोद उर्फ ​​बाबू तथा मोहम्मद शमसुल के रूप में हुई है।

डीसीपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान प्रमोद ने बताया कि उसने 10 अक्टूबर को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक महिला को बैठे देखा था। उसने महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने का फायदा उठाते हुए शारीरिक रूप से दिव्यांग भिखारी शमसुल के साथ मिलकर उसका यौन उत्पीड़न करने की साजिश रची। सिंह ने बताया कि वे उसे जबरन एक सुनसान इलाके में ले गए और अपराध को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना को ऑटो चालक प्रभु महतो ने देखा था और उसने भी उस लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद महतो ने पीड़िता को सराय काले खां के पास फेंक दिया और भाग गया।

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और काफी पढ़ी लिखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\