देश की खबरें | दिल्ली : अलीपुर में गैरकानूनी तरीके से कीटनाशक उत्पादन के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम मालिक सहित चार लोगों को अवैध रूप से कीटनाशकों का उत्पादन करने और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये का कीटनाशक जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम मालिक सहित चार लोगों को अवैध रूप से कीटनाशकों का उत्पादन करने और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये का कीटनाशक जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान गोदाम मालिक प्रवीण, मनोज कुमार यादव (45), राहुल कुमार यादव (22) और शती नारायण यादव (24) के रूप में की गई है जो वहां बतौर मजदूर काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि परिसर से लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य का 3.2 टन प्रतिबंधित कृषि रसायन बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नौ जुलाई को अलीपुर में शिवम धर्म कांटा के पास खसरा संख्या 713 स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के कृषि विभाग के कीटनाशक निरीक्षक के साथ समन्वय कर की गई।’’

उन्होंने बताया कि परिसर की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस वाले और संभावित रूप से हानिकारक कीटनाशकों का वहां अवैध रूप से भंडारण किया गया है और उसे दोबारा पैकिंग की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘कुल 3.2 टन कीटनाशक ज़ब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल चालू खरीफ के मौसम में किसानों द्वारा किया जा सकता है। सामग्री कानूनी नियमों का उल्लंघन करते हुए पैक और लेबल पाई गई।’’

उन्होंने बताया कि बरामदगी के आधार पर अलीपुर पुलिस थाने में कीटनाशक अधिनियम की धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्वामी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान प्रवीण ने खुलासा किया कि वह पिछले दो वर्षों से बिना लाइसेंस के अवैध कीटनाशक का कारोबार कर रहा था और इन उत्पादों को स्थानीय बाजार में बेच रहा था।’’

अधिकारी के मुताबिक जब्त माल पर ‘खतरनाक’ और ‘जहरीला’ लेबल लगा हुआ था, तथा अधिकांश सामग्री वैध आपूर्ति जैसे दिखने वाले ब्रांडेड बैगों में पैक की गयी थी।

उन्होंने बताया कि नकली कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\