देश की खबरें | दिल्ली: घर में चार एसी मैकेनिक मृत मिले; गैस रिसाव से दम घुटने का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में एसी की मरम्मत करने वाले चार लोग सोते हुए मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में एसी की मरम्मत करने वाले चार लोग सोते हुए मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि एसी की सर्विसिंग में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के रिसाव से निकली जहरीली गैसों के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई है।

यह मामला तब सामने आया जब दो पीड़ितों के चचेरे भाई जिशान ने उसके भाई द्वारा फोन न उठाने पर पुलिस से संपर्क किया था।

पुलिस की एक टीम तुरंत उस घर पर पहुंची, जो कथित तौर पर अंदर से बंद था। जब पुलिस अंदर पहुंची तो उन्हें घर की पहली मंजिल पर चार लोग बेहोश मिले।

पुलिस ने बताया कि चारों को डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों को पहले मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि चौथे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उसकी पहचान हसीब के रूप में हुई है।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इमरान उर्फ ​​सलमान (30), मोहसिन (20), हसीब और कपिल उर्फ ​​अंकित रस्तोगी (18) के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरे में पर्याप्त हवा आने-जाने की व्यवस्था नहीं थी और वहा सामान भरा हुआ था, जिससे यह संकेत मिलता है कि चार लोगों की मौत दम घुटने या एसी गैस भरने वाले सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण जहरीली गैस के संपर्क में आने से हुई होगी। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\