देश की खबरें | कोविड-19 की दूसरी लहर पर पर पाया दिल्ली ने नियंत्रण : सत्येंद्र जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर राष्ट्रीय राजधानी ने नियंत्रण पा लिया है। साथ ही उन्होंने इस बात जोर दिया कि सरकार महामारी से लड़ने के लिये अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है ।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर राष्ट्रीय राजधानी ने नियंत्रण पा लिया है। साथ ही उन्होंने इस बात जोर दिया कि सरकार महामारी से लड़ने के लिये अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है ।

दिल्ली को कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा जिस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी । संक्रमितों की संख्या में हुयी बढोत्तरी के कारण मेडिकल ऑक्सीजन के सिलेंडरों की कमी हो गयी थी । दिल्ली में 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले सामने आये थे । 22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 प्रतिशत थी और तीन मई को 448 लोगों की इससे मौत हुयी थी, जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

मध्य मई से संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हो गयी थी और अब संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा है कि राजधानी में संक्रमण के 77 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत है जबकि महामारी के कारण एक और व्यक्ति की मौत हुयी है।

सरकार की पहल के बारे में दो मिनट पांच सेकेंड का वीडियो साझाा करते हुये जैन ने कहा कि इसका श्रेय मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक निर्णय को जाता है जिसने दिल्ली के मामलों पर नियंत्रण हासिल किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है । यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समयोचित कार्रवाई और सक्रिय निर्णय के कारण संभव हो सका है। कोरोना वायरस संक्रमण से संघर्ष के लिये दिल्ली सरकार सक्रिय रूप से अपने बुनियादी ढांचों को और मजबूत बना रही है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी