देश की खबरें | दिल्ली में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कम से कम तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो फरवरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कम से कम तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। बेमौसम बारिश के साथ ओले का भी सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि सोमवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में रविवार सुबह शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस होने पर मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा करता है। वहीं दो डिग्री सेल्सियस या इससे कम तापमान पर भीषण शीतलहर की स्थिति होती है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि इस साल जनवरी में सात दिन शीतलहर चली। इस तरह वर्ष 2008 के बाद इस महीने सबसे ज्यादा शीतलहर का लोगों ने सामना किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड