Delhi: रोहिणी सेक्टर 17 की झुग्गियों में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं. उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है.’’ यह भी पढ़ें : ग्वालियर में खेतों में लगी भीषण आग गांवों तक पहुंची, चार घायल, कई घर जलकर खाक
अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया. उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Fire: T20 वर्ल्ड कप जश्न के दौरान मुंबई के बांद्रा में हादसा, रॉकेट इमारत की बालकनी में गिरने से लगी आग; बाल-बाल बचे लोग; VIDEO
Mumbai Central Fire Video: मुंबई सेंट्रल में कैलाश अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Hyderabad Fire Breaks: हैदराबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, 6 लोग घायल
Dharavi Fire Breaks: मुंबई के धारावी इलाके में लगी भीषण आग, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
\