देश की खबरें | दिल्ली : राजौरी गार्डन के एक रेस्तरां में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन बाजार स्थित एक रेस्तरां में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन बाजार स्थित एक रेस्तरां में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के अग्निशमन सेवा विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘हमें अपराह्न 2.01 बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास जंगल जम्बूरी रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों के मुताबिक आग लगने से इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।

आग लगने की इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए बगल की इमारत पर कूदते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि घटना के समय रेस्तरां में 20 से अधिक लोग मौजूद थे।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार घनश्याम अग्रवाल ने कहा, ‘‘अपराह्न करीब दो बजे का समय था, जब कई स्थानीय दुकानदारों ने जंगल जम्बूरी रेस्तरां से काला धुआं निकलता देखा। हमने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीमों को सूचित किया। अपनी जान बचाने के लिए 25 से ज़्यादा लोग रेस्तरां में बैठने की खुली जगह से पास की एक इमारत की छत पर कूद गए।’’

इस बीच, अधिकारियों ने अग्निशमन कार्य को आसान बनाने के लिए आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी