देश की खबरें | दिल्ली की फैक्टरी में आग: मृतक संख्या बढ़कर 11 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट की एक फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना में परिसर से चार और शव बरामद होने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट की एक फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना में परिसर से चार और शव बरामद होने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को लगी आग में चार लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज हो रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर के दयालपुर बाजार में स्थित फैक्टरी से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। इस फैक्टरी में रसायनों को रखने के लिये भी गोदाम है।

फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगी और जल्द यह एक नशा मुक्ति केंद्र और आठ दुकानों सहित आस-पास की इमारतों में फैल गई।

डीएफएस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल गया।

उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और फैक्टरी परिसर से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किये गये।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डीएफएस के हर संभव प्रयासों के बावजूद दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में 11 मजदूरों की मौत हो गई। शाम साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं, लेकिन विस्फोट होने से इमारत ढह गई और मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दिन।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि विस्फोट गोदामों में रखे रसायनों के कारण हुआ।

चारों घायलों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) और पुलिस कांस्टेबल करमबीर (35) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखा गया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड