खेल की खबरें | रेलीगेट होने से बचने के लिए दिल्ली का सामना उत्तराखंड से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ‘रेलीगेट’ होने की कगार पर खड़ी दिल्ली की टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण रणजी ट्राफी मुकाबले में उत्तराखंड के सामने होगी।

मोहाली, 25 जनवरी ‘रेलीगेट’ होने की कगार पर खड़ी दिल्ली की टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण रणजी ट्राफी मुकाबले में उत्तराखंड के सामने होगी।

दिल्ली की टीम तीन मैच में दो हार से केवल एक अंक ही हासिल कर पायी है और टीम रेलीगेट होने की कगार पर है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा।

ऐसी टीम जिसने पिछले तीन दशकों में किसी भी अन्य राज्य की तुलना में काफी मैच विजेता खिलाड़ी दिये हैं, उसकी दयनीय स्थिति निश्चित रूप से दिल्ली क्रिकेट के उत्साही प्रशंसकों को दुखी करेगी।

निदेशकों के शक्तिशाली समूह द्वारा संचालित टीम के लिए इस सत्र में संदिग्ध चयन प्रक्रिया ने सब कुछ गलत कर दिया।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हर ताकतवर अधिकारी अपने खिलाड़ियों को अंतिम 15 में लाना चाहता है। ऐसा नहीं है कि पहले दिल्ली टीम का चयन पारदर्शी होता था लेकिन तब अधिकारी एक समझौता कर लेते थे और सिर्फ 14वें और 15वें सदस्य को ही रखते थे। जिन्हें शायद योग्यता के आधार पर नहीं चुना जाता था। लेकिन हमने पहले 13 खिलाड़ियों के लिए कभी समझौता नहीं किया। अब तो शुरूआती एकादश से समझौता हो रहा है। ’’

एक असंतुष्ट अभिभावक ने तो चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पहले ही डीडीसीए के कई दिग्गजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\