देश की खबरें | दिल्ली आबकारी 'घोटाला' मामला: अदालत ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, 12 मार्च राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को बढ़ा दी।

सिसोदिया की हिरासत अवधि आज समाप्त हो रही थी, जिसके कारण उन्हें विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने सिसोदिया की हिरासत अवधि 22 मार्च तक बढ़ा दी।

न्यायाधीश ने यह आदेश तब दिया जब सीबीआई के वकील ने दावा किया कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और अगर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को जमानत पर रिहा किया गया तो वह जांच में बाधा डाल सकते हैं या न्याय की जद से भाग सकते हैं।

न्यायाधीश ने मामले के कुछ आरोपियों द्वारा आरोप तय करने को लेकर शुरू की गयी बहस पर आपत्ति जताने वाली एक अर्जी पर भी दलीलें सुनीं।

बचाव पक्ष के वकील नीतेश राणा ने शीर्ष अदालत के फैसलों का हवाला देते हुए दलील दी कि एक बार मुकदमा शुरू हो जाने के बाद आगे की जांच नहीं की जा सकती और आरोप तय होने के बाद ही मुकदमा शुरू होता है।

राणा ने न्यायाधीश से कहा, ‘‘इसलिए, जांच पूरी होने तक आरोप पर बहस नहीं हो सकती।’’

आरोपियों ने सीबीआई की इस दलील के बाद अर्जी दी थी कि वह मामले में पूरक आरोप-पत्र दाखिल कर सकती है।

न्यायाधीश ने आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया। आदेश 22 मार्च को सुनाने की संभावना है।

सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति 2020-21 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ किया गया या कम किया गया तथा सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना लाइसेंस अवधि बढ़ाई गई।

लाभार्थियों ने कथित तौर पर ‘अवैध’ लाभ को आरोपी अधिकारियों तक भी पहुंचाया और जांच से बचने के लिए अपनी लेखा पुस्तिका में गलत प्रविष्टियां कीं।

सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी, 2023 को "घोटाले" में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धनशोधन मामले में सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद उन्हें नौ मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया। उन्होंने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू