देश की खबरें | दिल्ली आबकारी मामला: अदालत ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को अंतरिम जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है।

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है।

विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने शराब वितरक ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक महेंद्रू को उस अर्जी पर राहत दी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण जमानत दिये जाने का अनुरोध किया था।

न्यायाधीश ने कहा कि मामले में पहले दी गई अंतरिम जमानत के दौरान, आरोपी ने मामले में किसी भी गवाह को प्रभावित करने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की।

न्यायाधीश ने पांच जनवरी को पारित एक आदेश में कहा, ‘‘उनके देश से बाहर जाने का कोई खतरा नहीं है और रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे यह पता चले कि उन्होंने कभी किसी गवाह को प्रभावित करने या इस मामले के किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ करने या उसे नष्ट करने की कोशिश की थी।’’

अभियोजन पक्ष के अनुसार, महेंद्रू आबकारी नीति के उल्लंघन के प्रमुख लाभार्थियों में से एक थे क्योंकि वह न केवल एक मादक पेय विनिर्माण इकाई चला रहे थे बल्कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कुछ खुदरा लाइसेंस के साथ थोक लाइसेंस भी दिया था।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि कथित अनियमितताओं और उल्लंघनों के कारण, महेंद्रू ने लगभग 50 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड