देश की खबरें | दिल्ली: वेतन बढ़ाने से इनकार पर कर्मचारी ने बाइक शोरूम में से छह लाख रुपये की चोरी की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बाइक के एक शोरूम में से छह लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक का सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली में बाइक के एक शोरूम में से छह लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक का सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाइक के शोरूम में कार्यरत 20 वर्षीय कर्मचारी ने वेतन बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन तनख्वाह बढ़ाने से इनकार करने पर उसने शोरूम में ही चोरी कर ली।

पश्चिमी दिल्ली के उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हसन खान के पास से पांच लाख रुपए और दो महंगे कैमरे बरामद किए हैं। चोरी का बाकी सामान बरामद किए जाने की कोशिश की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के नारायणा स्थित शोरूम से 31 दिसंबर को छह लाख रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक का कुछ सामान चुरा लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शोरूम के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को खान की संलिप्तता का पता चला।

शोरूम में एक साल से अधिक समय से कार्यरत तकनीकी कर्मचारी खान ने पहचान छिपाने के लिए चोरी करते समय शोरूम की बिजली काट दी थी।

उपायुक्त ने बताया, ‘‘चोरी करते समय उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट भी पहना था। पूछताछ के दौरान खान ने अपना जुर्म कबूल किया और दावा किया कि वह शोरूम प्रबंधन द्वारा वेतन वृद्धि के उसके अनुरोध को ठुकराए जाने से परेशान था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी