देश की खबरें | दिल्ली चुनाव: मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर 3521 मतों से जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हरा दिया।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हरा दिया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, आतिशी को 52,154 मत मिले, जबकि बिधूड़ी को 48,633 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की अलका लांबा 4,392 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

आतिशी ने लगातार दूसरी बार कालकाजी सीट जीती है।

मुख्यमंत्री ‘आप’ के उन कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है, जबकि पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता चुनाव हार गए हैं जिनमें ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को ‘आप’ को राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर कर 26 साल से अधिक समय बाद धमाकेदार वापसी की।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 में से 40 सीट जीत गई है और आठ पर उसकी बढ़त बरकरार है। इस प्रकार वह 48 सीट पर जीत के साथ निर्णायक बहुमत हासिल करती दिख रही है, जबकि ‘आप’ 22 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। एक बार फिर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू