देश की खबरें | दिल्ली: बदला लेने के लिए ई-रिक्शा चालक की हत्या, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक नाबालिग को कथित तौर पर धमकाने और उसके साथ मारपीट करने के प्रतिशोध में 22 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली में एक नाबालिग को कथित तौर पर धमकाने और उसके साथ मारपीट करने के प्रतिशोध में 22 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, तीन फरवरी को मूंगा नगर में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक की पहचान न्यू मुस्तफाबाद के रहने‍ वाले भोला के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था। अपराध व फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया।”

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्धों की पहचान की गई और उन्हें उत्तर प्रदेश के अमरोहा और दिल्ली के खजूरी चौक इलाके से ढूंढ निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि भोला ने नाबालिग आरोपी को बार-बार धमकाया और उसके साथ मारपीट की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल उर्फ ​​लकी (19), शाहनवाज उर्फ ​​समीर (20) और मोहम्मद अली नूरी उर्फ ​​यूसुफ (20) और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, “भोला के व्यवहार से परेशान होकर नाबालिग ने अपने बड़े भाई मोहम्मद अली नूरी और उसके साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई। तीन फरवरी की शाम को उन्होंने भोला की हत्या कर दी और फरार हो गए।”

पुलिस ने बताया कि अपराध के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गये हैं और हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार का पता लगाने तथा उसे बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\