देश की खबरें | दिल्ली : बवाना में लूटपाट के दौरान व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में कथित तौर पर लूटपाट के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में कथित तौर पर लूटपाट के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात को तब हुई, जब बवाना के जेजे कॉलोनी निवासी मुस्तफा अपने सहकर्मी नूर आलम के साथ काम से घर लौट रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘चाकू लगने से घायल मुस्तफा को वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना रविवार रात बवाना थाने को मिली। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो उसे बताया गया कि हालत गंभीर होने के कारण पीड़ित को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि मुस्तफा की उपचार के दौरान मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती पूछताछ में नूर आलम ने पुलिस को बताया कि दोनों बवाना के सेक्टर-3 में काम खत्म करके घर जा रहे थे तभी दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) बवाना इलाके में एन-18 के पास पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराधियों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की; जब मुस्तफा ने विरोध किया तो हमलवारों में से एक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। नूर आलम ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।’’

शुरुआत में माना जा रहा था कि यह एक लक्षित हमला था, लेकिन अब पुलिस को संदेह है कि अपराध को लूटपाट की वजह से अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों ने दोनों से कुछ भी नहीं लूटा है लेकिन हो सकता है कि लूटपाट का विरोध करने पर मुस्तफा पर जानलेवा हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बवाना थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि आस-पास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों की जांच की जा रही है और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी