देश की खबरें | दिल्ली : लंबे समय से शुष्क मौसम रहने से कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक जाने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लगे समय तक शुष्क मौसम की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली में लगे समय तक शुष्क मौसम की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है और असमान्य रूप से लू वाले दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ कम से कम एक सप्ताह दिल्ली में शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति में 15-16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।’’

मौसम विज्ञानी ने बताया कि 17 अप्रैल के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है लेकिन ‘लू चलने की फिलहाल आंशका’ नहीं प्रतीत होती।

गौरतलब है कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापान 40 डिग्री होने, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री होने और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर ‘लू’ की घोषणा की जाती है।

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि शहर में अगले 10 दिनों तक मानसून पूर्व की गतिविधि होने की संभावना नहीं है जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अप्रैल के अंत में लू जैसी स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO