देश की खबरें | दिल्ली : निजी बस का खलासी सहयोगी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक निजी बस के 25 वर्षीय खलासी को झगड़े के बाद अपने सहयोगी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मार्च पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक निजी बस के 25 वर्षीय खलासी को झगड़े के बाद अपने सहयोगी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों एक बस में सहायक के रूप में काम करते थे और किसी को भी उनके असली नाम और पते की जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पिछले साल अपने पैतृक स्थान पर फोन किया था जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिली।

आठ मार्च को पुलिस को केशव पार्क में सीबीडी ग्राउंड के पास एक शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके सिर पर चोट का निशाना था। पुलिस ने कहा कि मौके से खून के धब्बे वाला एक पत्थर और एक चाकू बरामद किया गया था।

जांच के दौरान मृतक की पहचान मोहित मेहरा के रूप में हुई, जो शाहदरा में रह रहा था और मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने कहा कि मामले में आरोपी नबी मोहम्मद निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट