देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल को पांच जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यहां की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में रविवार को पांच जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यहां की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में रविवार को पांच जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के कारण तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अदालत में पेश किये जाने के बाद ड्यूटी जज संजीव अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया।

उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी।

न्यायाधीश ने प्रवर्तन निदेशालय की एक अर्जी पर यह आदेश जारी किया। अर्जी में उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

ईडी ने 20 मई को अदालत में यह अर्जी दी थी जब केजरीवाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आये थे।

अदालत ने केजरीवाल को पांच जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का उल्लेख करते हुए कहा कि संबद्ध न्यायाधीश, स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत की उनकी अर्जी पर उस दिन आदेश जारी करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें