दिल्ली की अदालत ने वीवो-इंडिया के तीन अधिकारियों की ईडी की हिरासत दो दिन बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी वीवो-इंडिया और अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में कंपनी के तीन अधिकारियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत को मंगलवार को दो दिन बढ़ा दिया.

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर : दिल्ली की एक अदालत ने चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी वीवो-इंडिया और अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में कंपनी के तीन अधिकारियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत को मंगलवार को दो दिन बढ़ा दिया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अपर्णा स्वामी ने वीवो-इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हांग शुक्वान उर्फ टेरी, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हरिंदर दहिया और परामर्शदाता हेमंत मुंजाल की हिरासत ईडी के एक आवेदन के बाद बढ़ा दी.

आरोपियों को उनकी तीन दिन की ईडी की हिरासत समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था. आरोपियों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था. ईडी ने इससे पहले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

इनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) हरिओम राय, चीनी नागरिक ग्वांगवेन उर्फ एंड्रयू क्वांग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग तथा राजन मलिक हैं. वे इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी ने दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत में चारों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था। अदालत ने हाल में आरोप-पत्र का संज्ञान लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड