देश की खबरें | दिल्ली में लगातार छठे दिन ठंड का कहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार छठे दिन मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और इसके अगले दो दिनों तक बने रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में लगातार छठे दिन मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और इसके अगले दो दिनों तक बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम, लोधी रोड, रिज आयानगर, जफरपुर, नजफगढ़ और नरेला मौसम केन्द्रों के अनुसार शहर में मौसम ‘सर्द से अत्यधिक सर्द’ रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार की सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट