देश की खबरें | दिल्ली मंत्रिमंडल ने 18,000 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड स्थापित करने के लिए बजट पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को बताया कि कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में 18,000 से अधिक स्मार्ट ब्लैकबोर्ड स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को बताया कि कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में 18,000 से अधिक स्मार्ट ब्लैकबोर्ड स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।

सूद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'सीएम श्री स्कूलों' में 2,466 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘(कुल) 18,996 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाने का काम पांच चरणों में किया जाएगा। बैठक में ब्लैकबोर्ड के उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए जरूरी प्रशिक्षण मॉड्यूल को भी पारित किया गया है।"

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने डिजिटल क्लासरूम पहल के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रमुख घटकों को लागू करना है।

सूद ने कहा, "इस योजना में 2029-30 तक दिल्ली भर में नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए 18,966 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा 75 ‘सीएम श्री स्कूलों’ में 2,446 क्लासरूम की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी है।"

उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच सरकारी स्कूलों में केवल 799 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए गए और वे भी सीएसआर दान के माध्यम से लगाए गए।

मंत्री ने कहा कि पिछली परियोजनाएं ज्यादातर मध्य और संभ्रांत क्षेत्रों पर केंद्रित थीं, लेकिन नए सुधारों का उद्देश्य नजफगढ़, नरेला, सीमापुरी, महावीर एन्क्लेव और किराड़ी जैसे कम सुविधा वाले क्षेत्रों के स्कूलों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है।

सूद ने बजट आवंटन पर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा, "हमने शिक्षा बजट में कटौती नहीं की, हमने इसे प्राथमिकता दी। अन्य लोग स्कूल भवनों के सामने फोटो खिंचवाते हैं, हम कक्षाओं और शिक्षकों में निवेश कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\